जिंदगी ज़रा यूँ थमी सी लगती हैं, आँखों में इक नमी सी लगती हैं, यूँ तो काफी कुछ है पास मेरे फिर भी जाने क्यूँ इक कमी सी लगती हैं। जिंदगी ज़रा यूँ थमी सी लगती हैं, आँखों में इक नमी सी लगती हैं....

कुछ है जो खो गया है, या कुछ पाने की तमन्ना है दिल है.. सिर्फ उसी की सुनता हूँ उसमें भी उठी अब, खलबली सी लगती हैं। जिंदगी ज़रा यूँ थमी सी लगती है। आँखों में इक नमी सी लगती है....

कुछ है शायद जो भूल रहा हूँ, या यादों में कहीं झूल रहा हूँ, यूँ तो सब मैने... छोडी है पीछे, पर आज भी जेसे, अभी अभी सी लगती हैं। जिंदगी ज़रा यूँ थमी सी लगती है। आँखों में इक नमी सी लगती हैं....

Comments